फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। अमृता गांव में शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। गोली लगने से फोटोग्राफर का कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमृता गांव में शुक्रवार रात नन्हे की बेटी की बरात बदायूं के दातागंज से आई थी। गांव निवासी गोकिल भी बरात में शामिल होने के लिए आए थे। द्वारचार की रस्म के दौरान आरोपी अवनीश और प्रमोद तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका भी मगर वह नहीं माने। थाना मूसाझाग के गांव सैजनी निवासी फोटोग्राफ पवन का कैमरा भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गया।
एक गोली गोकिल के कंधे पर जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर हाथ पर पट्टी बांधी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोकिल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गोकिल के भाई परमजीत ने तहरीर देकर आरोपी अवनीश और प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दुल्हन के सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें