- विश्व हरेला परिवार की ओर से हुए आयोजन में उत्तराखंड के कलाकारों ने बांधा समा
बरेली। विश्व हरेला महोत्सव परिवार की ओर से छठवां हरेला महोत्सव आईएमए हाल में मनाया गया। इसमें प्रकृति और संस्कृति का संगम दिखा। उत्तराखंड के कलाकारों ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम से पहले सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीडीओ जग प्रवेश ने किया। रैली के बाद उत्तराखंड संस्कृति दर्शन के तहत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पोस्टर और अन्य प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, राधा सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।
विश्व हरेला महोत्सव परिवार की ओर से चयनित समाज सेवी पवन सक्सेना, रक्तदाता पंकज दत्त भट्ट, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले वन अधिकारी हरीश मेहता व डॉ. विकास वर्मा को सम्मानित किया गया।
महोत्सव को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. हरीश भट्ट, कार्यक्रम सचिव डॉ. मनोज कांडपाल, कोषाध्यक्ष केसी पांडे, संरक्षक रमेश चंद्र पंत, गिरीश चंद पांडे, जेएस पाटनी, अजय भट्ट, डीएस धनिक, बीडी जोशी, मोहन चंद्र पाठक सहित तमाम पदाधिकारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आशा कांडपाल, मनसा मिश्रा और डॉ. ज्योति पांडे ने किया। संवाद