फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागजों पर चल रही हर घर नल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत मझगवां में हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन खोदे गए सड़कों को अब तक नहीं भरा गया और न ही लोगों को पानी का कनेक्शन दिया गया। उबड़-खाबड़ सड़कों की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से कागजों में योजना को संचालित दिखा दिया गया। इसी तरह अलीगंज राजपुर कला गांव में भी हर घर नल योजना कागजों में ही चल रही है। यहां सीसी रोड टूटे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत मझगवां के पंचायत घर के पास खाली पड़ी जमीन पर जल निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इसके लिए विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से गांव की गलियों में पड़ी सीसी रोड जेसीबी से तोड़वाकर भूमिगत पाइपलाइन तो डाल दी गई, लेकिन आज तक तमाम परिवारों में कनेक्शन तक नहीं किए गए हैं। साथ ही चार साल से खोदी गई गांव की सीसी रोड को भी ठीक नहीं कराया गया। अब यह खोदे गए रोड व उबड़-खाबड़ गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
बोर्ड पर टंकी का संचालन दिखाया
विभाग ने टंकी परिसर में लगाए बोर्ड पर जून 2023 से गांव में टंकी का संचालन शुरू होना भी दर्ज करा दिया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनुज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल निगम का कोई अधिकारी ब्लॉक पर नहीं बैठता है। उन्होंने दिखवाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें