फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को हनुमान जयंती करेगी मंगल 

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
हनुमान
विज्ञापन
हनुमान जयंती का जन्मदिन इस बार शनिवार को पड़ रहा है। यह दिन काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषचार्योँ के मुताबिक शुभ मुहूर्त की चौघड़िया और प्रदोष बेला लगने से दिन अति शुभकारी होगा। ऐसे में शनि ग्रह और मंगल ग्रह से पीड़ित जातकों के लिए यह पर्व अच्छा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि चतुर्दशी तिथि शुक्रवार को शाम 6:17 मिनट से शुरू हो रही है यह शनिवार शाम को 7:52 तक रहेगी। इस चतुदर्शी को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। पुराणों के अनुसार हनुमान का जन्म इसी तिथि को मेघ लग्न- प्रदोष बेला में हुआ था। तब से आज तक बजरंगबली के जन्म दिवस मनाया जा रहा है। आचार्य रमेश चंद्र तिवारी बताते हैं कि इस बार मेघ लग्न शनिवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसी दौरान 5 बजकर 28 से 7 बजकर 5 मिनट तक शुभ मुहूर्त की चौघड़िया रहेगी। इसी समय प्रदोष बेला भी लगेगी। डॉ. अनुराग शंखधार ने बताया कि शुभ मुहूर्त और प्रदोष बेला में घर में दीपदान व हनुमान पूजा से नकारात्मकता दूर होगी।
- ऐसे करें हनुमान की पूजा
पांच बत्ती वाला पंचमुखी दीपक हनुमान जी के सामने रखकर प्रज्वलित करें। हनुमान की प्रतिमा पर गाय का घी, चमेली का तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाए। भगवान को वस्त्र, खड़ाऊ अर्पण करें। गंभीर समस्या से ग्रसित जातक 108 पीपल के पत्तों पर सिंदूर से राम- राम लिखकर माला बनाकर हनुमान को पहनाएं और लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान को केले प्रिय हैं। पूजा के बाद चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ कर आरती करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें