फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक को घेरकर महिला ने तहसील में काटा हंगामा

Fri, 28 Aug 2015 01:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में रहने वाले बीएसएफ जवान की पत्नी से एक पूर्व सैनिक ने 19 साल पहले उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। तहसील में आए पूर्व सैनिक को महिला ने अचानक देखकर एसडीएम दफ्तर के बाहर रोक लिया और हंगामा करने लगी। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। मामला एसडीएम तक पहुंचा तो उन्होंने महिला को प्रार्थना पत्र देने को कहा। पूर्व सैनिक ने 50 हजार रुपये उधार लेने की बात भीड़ के सामने स्वीकार की और छह सितंबर तक रुपये देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कैंट के आर्य बाजार निवासी सुनहरी देवी नाम की महिला ने बताया कि उसके पति बीएसएफ में नौकरी करते थे। 19 साल पहले पड़ोस में रहने वाले पूर्व सैनिक विमल पुत्र कौशल ने उससे घरेलू जरूरत बताकर 50 हजार रुपये उधार लिए थे। पति की मौत के बाद विमल ने कहा कि वह कहीं न कहीं उसकी नौकरी लगवा देंगे। काफी दिन तक जब नौकरी नहीं लगी तो वह भोजीपुरा के अटामांडा में जाकर रहने लगी। बीच-बीच में वह उधार के रुपये मांगने आती रही तो विमल टालमटोल करते रहे। बृहस्पतिवार को तहसील में सुनहरी देवी ने एसडीएम दफ्तर के बाहर विमल को घेर लिया और उधार के रुपये देने को लेकर हंगामा मचाने लगी। महिला के हंगामा काटने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें