फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए सास ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के करगैना क्षेत्र की एक विवाहिता शनिवार को गर्भपात से हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंची तो उसकी सास भी वहां पहुंच गई। उसने बहू पर जानबूझकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। विवाहिता की ससुराल सिरौली में हैं। करीब पंद्रह दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन दिनों विवाहिता अपने मायके आई र्हुई है। मायके में ही शनिवार को गर्भपात होने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। इसी बीच विवाहिता की सास वहां पहुंच गई और बहू पर जानबूझकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सुभाषनगर थाना प्रभारी हरीश चंद्र जोशी भी पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर से बात की तो पता चला कि विवाहिता गर्भपात के बाद हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए आई है। इसके बाद सास की सहमति से उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें