फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगेंगी हैंडवाश मशीनें, नापेंगी तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत कोरोना से लड़ाई के लिए शहर को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शहर भर में पचास हैंडवॉश मशीनें लगाई जाएगीं, जो सैनिटाइज करने के अलावा तापमान भी नापेंगी। वहीं, पांच हेल्थ सेंटर भी खोले जांएगे। हालांकि, अभी इनके लिए जगह तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

इन मशीनों से मिलने वाली सुविधा निशुल्क होगी। लोग खुद जाकर अपना तापमान नापेंगे और हाथों को सैनिटाइज कर सकेंगे। इसी तरह पांच हेल्थ सेंटर भी बनाए जाएंगे। यहां स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर लोग जानकारी ले सकेंगे। इन्हें पीपीपी मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इन प्रस्तावों को तैयार कर लिया गया है और इन्हें छह जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी जीएम संजय चौहान ने बताया कि इसके अलावा गांधी उद्यान में वॉकिंग एरिया में म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। टहलते हुए लोग संगीत का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कमांडेंट सेंटर के टेंडर दोबारा मांगे जाएंगे। क्योंकि पिछली बार सिर्फ दो कंपनियों ने ही दिलचस्पी दिखाई थी। इस कारण इस बार फिर टेंडर खोले जाएंगे। छह जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में मौलाना आजाद इंटर कालेज के सुंदरीकरण के अलावा अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें