फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ झटकने को दे दिया थप्पड़ मारने का रंग

Thu, 07 Dec 2017 02:03 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
भ्‍ााजपा ‌िजजिलाध्‍ययक्ष्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान एसडीएम राजेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के बीच हुए विवाद की जांच अब इस घटना के वीडियो पर आकर टिक गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वे वीडियो की छानबीन करा रहे हैं, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई होगी। बता दें कि इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष न एसडीएम को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं, न उन पर हमला करते हुए। अपनी बात कहने के लिए एसडीएम को रोकने की जरूर कोशिश करते दिख रहे हैं, अफसरों ने इसी को थप्पड़ मारने का नाम दे दिया।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान नवाबगंज में हुए विवाद के बाद एसडीएम राजेश कुमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, उनके भाई नीरेंद्र सिंह राठौर व 50 अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे का आधार जिस वीडियो को बनाया गया, उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मतगणना स्थल पर पहुंचते दिख रहे हैं। उन्हें देखते ही एसडीएम वहां से जाने लगते हैं। वहां मौजूद फोर्स ने भी एसडीएम को कवर दिया और जिलाध्यक्ष उनको रोकने की कोशिश करते रह गए। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के थप्पड़ मारने का कोई सीन नहीं है। हालांकि अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


कोट
वीडियो को विवेचना में शामिल किया गया है, उसकी जांच चल रही है। वीडियो में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी

इस मामले में मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई। अगर कोई भी यह साबित कर दे कि मैंने एसडीएम से मारपीट की है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। 
- रविंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें