फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगह-जगह हैंडपंप खराब, पेयजल के लिए भटक रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर/मीरगंज। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रहा है, लेकिन राहगीरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग की तैयारी आधी-अधूरी है। फरीदपुर में 18 तो दुनका में छह से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। यहां से आवागमन करने वाले राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। उन्हें बोतलबंद पानी के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अब तक नगर पालिका क्षेत्र में 260 सरकारी हैंडपंप, दो ट्यूबवेल, 40 शीतल जल के वाटर कूलर (फ्रीजर), 11 पानी के टैंकर हैं। वहीं, कस्बे में 25 और सरकारी हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं। कस्बे में एक पानी की टंकी भी है, लेकिन यहां राहगीरों के लिए पर्याप्त पानी का इंतजाम नहीं है। 260 पुराने सरकारी हैंड पंप में से 18 हैंड पंप खराब पड़े हैं। खराब पड़े हैंड पंप काफी दिनों से रिबोर होने का इंतजार कर रहे हैं। पेयजल व्यवस्था देख रहे संबंधित लिपिक से अधिशासी अधिकारी ने नाराजगी जताई है। फरीदपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि 18 हैंडपंप खराब है। रिबोर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्र में पानी के इंतजाम
260 नल, दो ट्यूबवेल, एक टंकी, 40 वाटर कूलर, 11 पानी के टैंकर, 25 नए नल लग रहे हैं और 18 रिबोर हो रहे हैं।


हैंडपंप पड़े खराब, कैसे मिले पानी
मीरगंज। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत दुनका में आधा दर्जन से अधिक इण्डिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
गांव में शकील अहमद, अकील अहमद, इरशाद शाह, सलीम शाह, इम्तियाज अहमद, मंजूर अहमद के घरों के पास पड़े हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इसे ठीक कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान अफसर अहमद ने बताया कि छह नल खराब हैं, जिसको ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया है। मीरगंज के गांव तिलमास, मनकरा सिंधौली, चुरई दलपतपुर आदि गांवों में भी हैंड पंप खराब पड़े हैं। शीशगढ़ में जाफरपुर व शाही कस्बे में थाने के पास कई वर्षों से वाटर कूलर खराब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें