फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर सेल्स टैक्स टीम पर हमला

Thu, 18 Dec 2014 12:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्स टैक्स चोरी कर गुजरने वाले वाहनों की तलाश में चेकिंग कर रही वाणिज्यकर विभाग के सचल दल प्रथम इकाई की टीम पर हमला किया गया। दीवान से मारपीट कर गालियां दीं गई। वाणिज्यकर अधिकारी ने इस मामले की तहरीर थाना इज्जतनगर में दी है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि उनके सचल दल की टीम पीलीभीत रोड स्थित विलय धाम (अब बड़ा बाईपास) चौराहा पर सेल्स टैक्स की चोरी रोकने के उद्देश्य से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ लोगों ने टीम के साथ गाली गलौज कर हमला बोल दिया। टीम में शामिल सिविल पुलिस के दीवान रामनिवास ने लोगों को ललकारा तो उसके साथ भी हाथापाई कर गाली गलौज की गई। वाणिज्यकर अधिकारी ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या अधिक थी, इसलिए सचल दल खमोशी से चला आया। दीवान ने उन्हें पहचान भी लिया। दीवान का कहना है कि कुछ दिन पहले एक गाड़ी उसने पकड़ी थी, उसी से जुड़े लोगों ने रंजिशन हमला किया। वाणिज्यकर अधिकारी बुधवार दोपहर बारह बजे थाना इज्जतनगर पहुंचे और एसएसआई नरेश कुमार को तहरीर दी। एसएसआई ने बताया कि थाना प्रभारी उर्स की ड्यूटी में हैं, उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें