फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वार्डों में लगे हैलोजन हीटर, सर्दियों में दिन में भी चलेंगे वार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे मरीजों को आखिरकार अब थोड़ी गुनगुनाहट मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को पोस्ट ओटी मेल, फीमेल वार्ड में नए हीटर, वार्मर लगे। इमरजेंसी के जनरल वार्ड में भी दिन में बंद रहने वाले हीट कन्वेक्टर भी संचालित रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से निजात दिलाने की व्यवस्था की पड़ताल की थी। दिन में सर्द हवा और गलन भरी ठंड के बावजूद जनरल वार्ड में हीटर, वॉर्मर बंद थे। स्टाफ का कहना था कि किसी ने बंद कर दिया होगा, पर उनमें से किसी ने भी उपकरण चलाने की कोशिश नही की। पोस्ट ओटी वार्ड में हीटर, वाॅर्मर कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रकरण को गंभीरता से लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदार चेते। बृहस्पतिवार सुबह ही सभी स्टाफ को सर्दियों भर हीटर, ब्लोअर संचालित रखने के निर्देश दिए गए।
वहीं, उपकरण खराब होने की सूचना तत्काल कार्यालय को देते हुए मैकेनिक से दुरुस्त कराने की हिदायत दी। पोस्ट ओटी वार्ड में इमर्सन हीटर, हैलोजन हीटर लगाए गए। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि सभी वार्ड को गर्म रखने के इंतजाम हो गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें