फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 से, कोर्स अब तक अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में पहले से शिक्षकों की कमी, बीएलओ ड्यूटी ने भी बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

बरेली। परिषदीय विद्यालयों में 28 नवंबर से छमाही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में जितने पाठ्यक्रम से सवाल आएंगे, वह अब तक ज्यादातर विद्यालयों में पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं।
पाठ्यक्रम पूरा न होने की सबसे बड़ी वजह शिक्षकों की कमी है। नगर क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक पूरे नहीं हैं। कई विद्यालयों में एकल शिक्षक है तो कई जगह एक ही शिक्षक के ऊपर दो विद्यालयों का प्रभार है। जहां शिक्षक हैं, उनमें से भी ज्यादातर बीएलओ ड्यूटी में व्यस्त हैं। इस वजह से पठन-पाठन का काम प्रभावित है।
विज्ञापन

किशोर बाजार में दो शिक्षकों पर आठ कक्षाओं के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने की जिम्मेदारी है। प्राथमिक विद्यालय कोतवाली में बाहर से कर्मचारी को अटैच कर केवल विद्यालय खोलने की औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही हैं। इंचार्ज व सहायक अध्यापक दोनों बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों को पता ही नहीं है कि परीक्षा में आना क्या है।
इसी तरह रहपुरा चौधरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी केवल दो शिक्षक हैं। इनमें से एक शिक्षिका को बीएलओ सुपरवाइजर बनाया गया है। ऐसे में एक शिक्षिका के ऊपर ही 200 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। संवाद


परीक्षाएं 28 से हैं ये जानकारी तो है लेकिन कोर्स में क्या आएगा ये नहीं पता है। कई दिनों से शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहे हैं। - अनुज, प्राथमिक विद्यालय कोतवाली
विज्ञापन


गणित में केवल दो अध्याय ही पूरे हो सके हैं। 28 से परीक्षा होनी है, जबकि परीक्षा में 10 अध्याय आने हैं। - राधिका, कंपोजिट विद्यालय किशोर बाजार

हर विद्यालय में कोई न कोई शिक्षक अवश्य है। पाठ्यक्रम भी अधिकांश विद्यालयों में पूरा हुआ है। नियमित स्कूल न आने की वजह से कुछ विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अधूरा रह सकता है। प्राथमिक विद्यालय कोतवाली के दोनों शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी पर होने की जानकारी अब तक नहीं थी। - दिनेश चंद्र जोशी, नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें