अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
रिंकी सैनी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि बाल सेवा योजना उन बच्चों के लिए है, जिनके माता या पिता अथवा दोनों की कोविड के दौरान मृत्यु हो गई है और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। ऐसे बच्चों को सरकार हर महीने सहायता राशि प्रदान करती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी। यह योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य लिंग-आधारित सामाजिक समस्याओं को कम करना और समान अवसरों को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान निदेशक डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. दर्शनील ग्रोवर, डीन डॉ. रितेश अग्रवाल, पारविका गुप्ता, रोली, प्रिया, मानसी, नूतन व अन्य लोग मौजूद रहे।