फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तोरई तोड़ने पर युवक को अर्द्धनग्न कर पीटा, थाना घेरा

विज्ञापन
बहेड़ी। सकरस गांव में तुरई तोड़ने पर एक समुदाय के लोगों ने युवक को पीटा।
विज्ञापन
बहेड़ी। खेत से तोरई तोड़ने को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को रस्सी से बांधने के बाद उसे जमीन पर लेटाकर पीटा गया। युवक उन लोगों से खुद को छोड़ने की भीख मांगता रहा। इस मामले में पीड़ित ने कुछ लोगों पर मारपीट तो दूसरे समुदाय के आरोपी की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह मामला रविवार का बताया जाता है। ग्राम शकरस निवासी एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक के खेत में लगी तोरई तोड़ ली। फिर क्या था संबंधित लोगों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और युवक को जमीन पर लेटाकर पीटा। दूसरे समुदाय के लोग थाने पहुंचकर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पता चला है कि तोरई चोरी करने के लिए उसे पीटा जा रहा है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें