फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे किनारे अर्धनग्न हालत में कुचला मिला महिला का शव, पुलिस मान रही हादसा

Fri, 25 Oct 2024 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव क्षत विक्षत हालत में हाईवे पर मिला। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। वहीं पुलिस ने हादसा माना है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदपुर में बरेली-लखनऊ हाईवे किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में कुचला हुआ मिला। शव देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस हादसा व वाहनों से कुचलने का मामला मान रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।

विज्ञापन


बड़ा बाइपास पर शुक्रवार सुबह लोगों ने एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। बृहस्पतिवार रात में उसके शव के ऊपरी हिस्से को रौंदते हुए कई वाहन निकल गए। इस वजह से महिला के कपड़े अस्त व्यस्त हो गए थे। राहगीर आशंका जता रहे थे कि महिला की हत्या कर शव न फेंका गया हो। सूचना पर थाना पुलिस ने मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ मौके पर देर से पहुंचे, इस वजह से कई घंटे शव हाईवे पर पड़ा रहा। वहां से निकलने वाले राहगीर फोटो वीडियो बनाते रहे।

Bareilly: दुकान पर सौ-सौ के नोटों की गड्डियां छोड़ गया कोई शख्स, पुलिस जांच में खुला राज, हर कोई रह गया दंग
विज्ञापन


पोस्टमार्टम से खुलेगी मौत की वजह
शुक्रवार को शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास करती रही, इसलिए उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे मौत की सही वजह का पता लग सकेगा। चूंकि कई वाहन गुजरने से महिला का चेहरा भी क्षत विक्षत हो चुका है।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव देखने से ही लग रहा है कि अंधेरे में कोई वाहन महिला को टक्कर मार गया है। इसके बाद कुछ और वाहन अंधेरे में यहां से गुजर गए। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें