बरेली। हल्द्वानी से स्कूल टूर पर आई बच्ची की हालत पानी देखकर बिगड़ गई। बीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर हल्द्वानी से उप प्रधानाचार्य एकता साह, रमेश चंद्र गुरुरानी व रेनू कोलिया आदि के नेतृत्व में चार बसों से ढाई सौ बच्चे फन सिटी में घूमने आए थे। बच्चे कक्षा नौ से 12वीं तक के थे। स्लाइडिंग स्विमिंग पूल के पास पानी देखकर अचानक 12वीं की छात्रा अंजलि रावत को दौरा पड़ा और वह पानी में गिर गई। पानी में गिरने पर वह डूबने लगी। उसकी सहेलियों व शिक्षकों ने उसे बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। उपचार से कुछ आराम मिलने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने परिजनों से वार्ता की। फिर उसे हल्द्वानी ले जाया गया। छात्रा हल्द्वानी के जयसिंह भगवानपुर की नैनी व्यू कॉलोनी की रहने वाली है। ब्यूरो