फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को पैसे वापस लेने के लिए नहीं भरना होगा फार्म

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सीधे आजमीन के एकाउंट में पहुंचेंगे पैसे, डाक से पासपोर्ट भी आएगा वापस

बरेली। हज यात्रा रद्द होने के बाद उसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों को जमा की गई फीस वापस लेने के लिए अब ऑनलाइन फार्म नहीं भरना पड़ेगा। उनका पैसा सीधे एकाउंट में पहुंचेगा। पासपोर्ट भी डाक से उनके घर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सऊदी अरब हुकूमत में दूसरे देशों के लोगों के हज यात्रा करने पर रोक लगा दी है। सऊदी के ही लोग इस बार हज कर सकेंगे। हज यात्रा के लिए बरेली मंडल से आवेदन करने वाले लगभग डेढ़ हजार लोगों ने हज फीस की दो किस्तें जमा कर दी थी जिसे अब वापस किया जा रहा है। पहले किस्त का पैसा वापस लेने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक ऑनलाइन फार्म भरना था लेकिन अब इस प्रक्रिया को रद्द कर आवेदकों के एकाउंट में सीधे पैसा भेजने का निर्णय लिया गया है।
बरेली हज सेवा समिति के प्रभारी नजमुल एसआई खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान ने हज यात्रा का पैसा वापस करने के लिए नया फैसला सार्वजनिक किया है। हज यात्रियों के पैसे महीने भर के अंदर उनके खाते में पहुंच जाएंगे। उनके पासपोर्ट भी राज्य हज समिति डाक से उनके पतों पर भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें