फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के बात न करने पर चौपुला पुल से कूद गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक के पास रहने वाली एक युवती ने प्रेमी के बात न करने से आहत होकर चौपुला पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। रविवार शाम हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पैरों और सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

लाल फाटक की एक कॉलोनी निवासी युवती के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में मां, दो भाई और उसके समेत चार बहनें हैं। दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। अधिकांश भाई बहन कुछ साल से दिल्ली के नरेला में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। नरेला के ही युवक राम के साथ युवती की छोटी बहन गुरुवार को चली गई। दोनों ने फोन पर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। बताते हैं कि बहनोई राम के दिल्ली निवासी दोस्त से इस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी वजह से उसने कुछ दिन से युवती से बात करना बंद कर दिया है। इससे युवती तनाव में थी। वह शाम चार बजे के करीब घर से घूमने की बात कहकर निकल आई। शाम पांच बजे करीब उसने चौपुला पुल से ब्राडगेज लाइन पर छलांग लगा दी। इस दौरान वह मोबाइल पर बहनोई से बात कर रही थी। युवती के गिरते ही स्थानीय ठेले और खोमचे वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ी बहन कूदी तो खुला छोटी के जाने का भेद
चार दिन पहले युवती की छोटी बहन ने घर से भागकर प्रेमी से शादी कर ली। दोनों लोग अब दिल्ली में रह रहे हैं। बेटी की गुपचुप शादी की बात परिवार ने छुपा रखी थी। युवती के पुल से कूदने के बाद पड़ोसी और परिचित भी उसे देखने पहुंचे। यहां पता लगा कि छोटी बहन ने मर्जी से शादी कर ली है और बड़ी भी प्रेमप्रसंग की वजह से कूदी है। यहां युवती की मां और भाई ने साफ कहा कि वह लोग गरीब जरूर हैं पर कुंठित विचारों के नहीं हैं। दोनों बेटियों ने जो कदम उठाया वह गलत था। वे लोग बेटियों की मर्जी से शादी कराने को तैयार हैं। भाई ने बताया कि छोटी बहन और बहनोई को भी बुलाया है। वह कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते। सुभाष नगर पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें