फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुरुजी फोन में व्यस्त, परीक्षार्थियों की मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान बरेली कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। इसके चलते नकलचियों की भी मौज है। परीक्षाओं के दौरान अब तक नौ से ज्यादा नकलची पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के कमरा नंबर नौ में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे उर्दू के शिक्षक सूर्य प्रकाश राव अपने मोबाइल फोन में व्यस्त दिखे। वह प्राॅक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी हैं। कक्षा में बैठे परीक्षार्थी एक-दूसरे से बात करने के साथ ही दूसरे की उत्तरपुस्तिका में झांकते दिखे।
ऐसा ही नजारा कई अन्य कक्ष में भी दिखा। कई कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष के बाहर खड़े होकर बातों में मशगूल दिखे। नियमतः कक्ष निरीक्षकों को विद्यार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए, लेकिन महाविद्यालय ही अलग ही नजारा दिखता है। कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही के चलते नकलचियों के हौसले भी बुलंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें