बरेली। मल्टी लेवल मार्केटिंग के तहत धंधा शुरू करने वाली कैनविज कंपनी ने अपने कारोबार के तौर-तरीके को डायरेक्ट सेलिंग के रूप में ढाल लिया था। इसके लिए कंपनी ने कई उत्पाद भी लांच किए।
इन्हीं उत्पादों की आड़ में कंपनी भारी मुनाफे का वादा कर निवेश की योजना चला रही थी। 50 महीने में रकम वापसी के साथ फ्री प्लॉट देने का वादा कर कंपनी ने करोड़ों रुपये समेटे।
सामाजिक कार्यकर्ता अमित मिश्रा ने गुलाटी एंड कंपनी की पोल खोलते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ओर से डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस की गाइड लाइन जारी होने के बाद कन्हैया गुलाटी ने अपनी कंपनी को डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में बदल लिया।
मार्च 2016 में कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना की। महंगे होटलों में होने वाले सेमिनार में कंपनी के कॉस्मेटिक व हेल्थकेयर उत्पादों के साथ भारी मुनाफे का दावा करते हुए विभिन्न योजनाओं में निवेश के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता था।