फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के लिए दिशा-निर्देश जारी

Fri, 17 Jul 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा पिछले 30 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 10 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग लेते हैं। उत्तर प्रदेश में इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी लखनऊ को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में कार्यक्रम का समन्वय करेगी। इस वर्ष की बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय ''''साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी'''' है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। यह निर्धारित वेबसाइट (https://iscos.org/csc2026) पर किया जा सकेगा।
विद्यालय स्तर पर आयोजन 15 जुलाई तक पूरा हो चुका है। अब ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम 16 जुलाई से 31 अगस्त तक होंगे। इसके बाद जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं सितंबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर पर आयोजन नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार से उनके नंबर 9456471456 पर संपर्क किया जा सकता है। एकेडमिक समन्वयक उपेंद्र सिरोही से उनके नंबर 9897614541 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें