फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (बरेली)। पुलिस ने सगे भाई की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ तौफीक को मंगलवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। आरक्षी अंकुर भाटी भी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों गांव खजुआ जागीर निवासी इसरार की उसके बड़े भाई गुड्डू उर्फ तौफीक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या घरेलू बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान की गई थी। इसरार की पत्नी फैजी की तहरीर पर शेरगढ़ थाने में गुड्डू उर्फ तौफीक और नदीम असलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी कस्बापुर पुल की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा मगर, बाइक फिसलने की वजह से गिर गया। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

आरक्षी अंकुर भाटी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गुड्डू के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

-

शातिर गुड्डू पर 33 मुकदमे, हत्या का आरोप स्वीकारा
आरोपी गुड्डू से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया। इसके साथ ही चार कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी मिली। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इसी तमंचे से अपने भाई इसरार की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नई रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ बहेड़ी ने बताया कि गुड्डू उर्फ तौफीक शेरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ भोजीपुरा, शेरगढ़, बहेड़ी और देवरनियां सहित विभिन्न थानों में 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें