फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज में घुसकर अभिभावक ने शिक्षक को पीटा

Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक कॉलेज में घुसकर अभिभावक ने शिक्षक की पिटाई कर दी। शिक्षक के घायल होने के बाद कॉलेज के अन्य शिक्षको ने आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इज्जत नगर थाने में एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिहारकलां स्थित श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाले अहिलुद्दीन का पिता मोईनुद्दीन सोमवार को मध्यावकाश के दौरान अपने दो साथियों को लेकर कॉलेज में घुस आया। कॉलेज में घुसकर तीनों ने शिक्षक हेमपाल की पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के लिए अपशब्द बोले। शिक्षकों की नौकरी खत्म कराने की धमकी दी। काफी समय तक कॉलेज में हंंगामा किया जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची।
प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना दी। कॉलेज में पहुंची पुलिस ने मोईनुद्दीन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार कर तीनों को थाने ले गई। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इधर, शिक्षक के साथ कॉलेज में घुसकर पिटाई की घटना से शिक्षकों में रोष फैल गया। जिले के कई शिक्षक एकत्रित हो गए। डॉ. निर्भय गुर्जर, विनोद कुमार, बाबूराम गंगवार, आशीष कुमार, छोटेलाल, बाबूराम, जलज आदि शिक्षकों ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें