आंवला। छापामार कार्यवाही करती जीएसटी टीम-संवाद
आंवला। टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को मोहल्ला पक्का कटरा बाजार में छापा मारा। टीम ने मोहल्ला पक्का कटरा कुएं वाली गली स्थित एक रेडिमेड गारमेंट्स दुकान की जांच कर उसके अभिलेख लिए। साथ ही दुकानदार को नोटिस भी दी है। छापे के दौरान नगर के कई मोहल्लों जैसे पक्का कटरा, गंज त्रिपोलिया, भुर्जीटोला, सरगम रोड, किला बजरिया, पुरैना तिराहा आदि में दुकानदार दहशत में दिखे, जो अपनी दुकानें बंदकर भाग गए।
जीएसटी टीम ने जांच के दौरान एक दुकान में बिल बुक सहित अन्य अभिलेखों को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर विकास मिश्रा, मो. रौनक अल्वी, आरबी शर्मा मौजूद रहे। संवाद
आंवला। छापामार कार्यवाही करती जीएसटी टीम-संवाद