नवाबगंज। किसान का ऋण माफ कराने के नाम पर एक ठग ने 70 हजार रुपये ठग लिए, जब किसान का ऋण माफ नहीं हुआ तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो ठग जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर किसान ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गेला टांडा गांव के पातीराम खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने सरकारी भूमि विकास बैंक से 70 हजार का ऋण वर्ष 2022 में कर लिया था। किसान बैंक का पैसा अदा नहीं कर सके। गांव का ही एक शातिर युवक ने ऋण माफ कराने के नाम पर रुपये ले लिए। किसान ने बताया कि उन्हें ठग ने बताया कि उनके खाते में दो लाख 70 हजार ऋण के हो गए हैं। वह मात्र 70 हजार दे दें तो उनका ऋण माफ करा दिया जाएगा। किसान ने ठग को रुपये दे दिए। बाद में ऋण माफ न होने पर अपने रुपये मांगे। ठग ने गाली-गलौज कर धमकी दी। संवाद