फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी: बरेली में 87 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेमनगर थाना पुलिस ने 87.04 लाख रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी फर्म के जरिये बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास-ऑन कर यह धोखाधड़ी की थी। 
विज्ञापन
जीएसटी चोरी के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रेमनगर थाना पुलिस ने फर्जी फर्म के माध्यम से 87.04 लाख रुपये जीएसटी चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन कर यह धोखाधड़ी की थी। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने एक मार्च को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पीएस ट्रेडर्स नामक फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी का आरोप था। आरोपियों ने फर्जी नाम-पते पर व्यापार स्थल दिखाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी बिल तैयार किए। इसके बाद उन्होंने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास-ऑन कर जीएसटी विभाग को कुल 87,04,603.44 रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई। 

आरोपियों को भेजा गया जेल 
पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर चौराहे से पुष्पेंद्र और ओम सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुष्पेंद्र फरीदपुर के चौडेरा रमपुरा रतन गांव का निवासी है। ओम सिंह क्योलड़िया के जवेदा जवेदी गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परिवार की जीविका चलाने के लिए यह कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें