फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : कारोबार ने भरी रफ्तार, सरकारी खजाने में पहुंचे 667 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। औद्योगिक गतिविधि, कारोबार में तेजी, ताबड़तोड़ छापा कार्रवाई से सरकारी खजाने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से चार माह में 667.12 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ। उद्यमी व कारोबारियों की ओर से समय से टैक्स जमा करने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेली मंडल से जुलाई तक 592.59 करोड़ रुपये टैक्स वसूली हुई थी। जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जुलाई तक ही 667.12 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। यानी पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष इस बार 12.58 फीसदी की वृद्धि हुई है।
मंडल के चार जिलों में से बरेली में सर्वाधिक 464.95 करोड़ रुपये टैक्स वसूली हुई है। जुलाई माह के कलेक्शन में बरेली जोन ने प्रदेश के सापेक्ष 19.36 फीसदी की बढ़त के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रभारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 आशीष निरंजन के मुताबिक वार्षिक लक्ष्य 2898.20 करोड़ रुपये के सापेक्ष 667.12 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसमें कारोबारियों का अहम सहयोग है। विभाग की टीमें क्षेत्रों में सक्रिय हैं, कर चोरों की धरकपड़ हो रही है। नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

सचल दल ने पकड़े 831 वाहन, जमा कराए 8.17 करोड़
जीएसटी सचल दल की टीमों ने बरेली मंडल के चार जिलों में चार माह में 37,462 वाहनों को पकड़ा। इनकी जांच में 831 वाहन द्वारा जीएसटी नियम दरकिनार कर माल ढुलाई की पुष्टि पर 8.17 करोड़ रुपये जमा कराए गए। 28 मालवाहक ट्रकों की जांच के बाद 62 लाख रुपये अर्थदंड की वसूली की गई। वहीं, रेलवे से पकड़े गए माल पर करीब दस लाख रुपये जमानत राशि वसूली है। ब्यूरो
विज्ञापन


चारों जिलों से जीएसटी संग्रह का आंकड़ा
जिला वार्षिक लक्ष्य (2025-26) कर संग्रह (अप्रैल से जुलाई)
बरेली 1993.77 464.95
बदायूं 165.98 38.53
पीलीभीत 169.56 39.58
शाहजहांपुर 568.88 124.05
(नोट- वार्षिक लक्ष्य और कर संग्रह करोड़ रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें