चार स्टेशनों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
खुलासे में लगी टीमों ने टीमों ने बरेली जंक्शन, सिटी, टनकपुर, कासगंज स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें जंक्शन व टनकपुर के स्टेशन पर एक संदिग्ध दिखा। एक फुटेज में वह लड़की को ट्रेन से उतारते दिख रहा था, लेकिन कैमरे दूर होने की वजह से उसका चेहरा ठीक से नहीं दिखा। पीड़िता को जब फुटेज दिखाई गई तो उसने पहचान लिया। इसके बाद फुटेज को सभी स्टेशनों पर उसकी तलाश के लिए भेजा गया।
ई-रिक्शा चालक ने पहचाना
टनकपुर के ई-रिक्शा चालक ने उसकी पहचान चंद्रकेश पुत्र सोनपाल कश्यप निवासी हाल पता मोहल्ला खच्चपुरा थाना कोतवाली टनकपुर जिला चंपावत के तौर पर कर ली। इसके बाद टीमें आरोपी की तलाश में थी। मंगलवार रात को बरेली जंक्शन के ही प्लेटफार्म नंबर पांच के आखिरी छोर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूला है। इसके साथ ही 22 अप्रैल की रात रामगंगा पुल पर चलती ट्रेन से महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना को भी उसने स्वीकार किया है। उसके पास से 19,300 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- UP: 'मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी... शौहर और बच्चे ही मेरी दुनिया', सानिया को है कोर्ट के इस फैसले का इंतजार
अन्य घटना की फिराक में आया था आरोपी, उसके कपड़े हैं पहचान
आरोपी चंद्रकेश मूल रूप से कासगंज के थाना सोरो में नगरिया मानपुर का रहने वाला है। कासगंज में ही तीन मामलों में जेल जा चुका है। इसके बाद उसने अपना जिला बदला था। आरोपी मंगलवार को भी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए जंक्शन पहुंचा था। खास बात यह है कि उसे जब पकड़ा गया तो वह किशोरी के साथ हुई घटना के दिन वाले ही कपड़े पहना हुआ था। उसने पूछताछ में बताया कि कासगंज छोड़ने के बाद उसने घटनाओं को अंजाम देने के लिए गुलाबी शर्ट को रखा था।
कासगंज के सोरो का रहने वाला है आरोपी