फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शांत दिवस पर समूह में की गईं प्रार्थनाएं, ईस्टर आज

Sun, 05 Apr 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा। इससे पहले शनिवार को शांत दिवस के रूप में मनाया गया। दिनभर अपने-अपने घरों और समूह में लोग प्रार्थना करते रहे। इसमें गीत, भजन, बाइबिल पाठ और मनन-चिंतन किया गया। रात को चर्च में भी प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। रविवार को सभी चर्चों में ईस्टर की विशेष आराधना सुबह नौ से दस बजे के बीच होगी। इससे पहले सभी जलती कैंडल लेकर चर्च पहुंचेंगे। नवजातों का नामकरण संस्कार होगा।
विज्ञापन

क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च के मुख्य पादरी रेव्ह. सुनील मसीह ने बताया कि शनिवार का दिन प्रभु यीशु की मृत्यु के बाद का समय है, जब उनके शरीर को कब्र में रखा गया था। यह दिन शांति और आने वाले पुनरुत्थान की आशा का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें