फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टिन शेड डालकर पढ़ी सामूहिक नमाज, परिसर सील, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल रोड से सटे गांव जाम सावंत शुमाली में शुक्रवार को 200 वर्गगज जमीन पर टिन शेड डालकर प्रशासन की अनुमति के बिना सामूहिक नमाज अदा की गई। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालकर शिकायत की। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गांव के प्रधान समेत सात नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के हिमांशु पटेल ने एक्स पर ड्रोन कैमरे से बनाया वीडियो पोस्ट किया। इसमें चहारदीवारी पर टिन शेड डालकर गांव के कुछ लोग नमाज अदा करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि गांव में न कोई मंदिर है, न ही मस्जिद। गांव में 38 प्रतिशत हिंदू और 62 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। वहां कदीर अहमद का 200 वर्गगज का भूखंड है, जिसकी चहारदीवारी बनवाकर टिन शेड डाला गया था। गांव के प्रधान के इशारे पर ग्रामीण काफी दिन से इसमें गुपचुप तरीके से नमाज अदा कर रहे थे।
इन पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने ग्राम प्रधान आरिफ, कदीर अहमद, मुजम्मिल, मोहम्मद आरिफ, अकील अहमद, छोटे, मोहम्मद शाहिद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ अनुमति के बिना सामूहिक नमाज अदा करने, अवैध रूप से मस्जिद बनाने का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

-
जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। - संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया था। कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उस स्थान को सील कर दिया गया है। - रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें