फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना: शिवालिक और नीलगिरि से लेकर गोवर्धन तक, पर्वत शृंखलाओं पर रखे सेक्टरों के नाम

Tue, 25 Aug 2026 12:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के 11 सेक्टरों का नामकरण देश की प्रमुख पर्वत शृंखलाओं व पर्वतों पर किया गया है। इनमें हिमाद्रि, शिवालिक, नीलगिरि, सह्याद्रि, विंध्याचल, धौलाधार, मेरु, नंदा देवी, त्रिशूल, केदार गिरि और गोवर्धन एन्क्लेव शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाद्रि एनक्लेव नाम से सेक्टर एक का नाम - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना अब आकार लेने लगी है। कई सेक्टरों में काम तेजी से चल रहा है। योजना के 11 सेक्टरों का नामकरण देश की प्रमुख पर्वत शृंखलाओं व पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं।

विज्ञापन


नई योजना के तहत सेक्टर-एक से 11 तक का नाम हिमाद्रि, शिवालिक, नीलगिरि, सह्याद्रि, विंध्याचल, धौलाधार, मेरु, नंदा देवी, त्रिशूल, केदार गिरि और गोवर्धन एन्क्लेव रखा गया है। इससे पहले रामगंगा नगर में सेक्टरों को नदियों के नाम से पहचान मिली थी।

हिमाद्रि और शिवालिक सेक्टर के बीच से गुजर रही नहर को एक आकर्षक कैनाल फ्रंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस टाउनशिप का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ एक ऐसी बसावट तैयार करना है, जिसकी अपनी विशिष्ट भौगोलिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान हो।

विज्ञापन

पूरी योजना को विशिष्ट स्वरूप देने का प्रयास
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने बताया कि सेक्टरों का नामकरण केवल पहचान देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरी योजना को एक विशिष्ट स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप यहां आधुनिक विकास के साथ प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय पहचान का समन्वय किया जा रहा है। सेंट्रल पार्क, कैनाल फ्रंट और पर्वतों के नाम पर आधारित सेक्टर इसी समग्र विजन का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

रुद्रवनम पार्क देगा हरित पहचान
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के ठीक मध्य में स्थित मेरु एन्क्लेव को इस पूरी टाउनशिप का मुख्य केंद्र बनाया गया है। भारतीय परंपरा में मेरु को केंद्रीय पर्वत के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस सेक्टर को विशेष महत्व दिया गया है। इसी क्षेत्र में रुद्रवनम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह विशाल सेंट्रल पार्क ग्रेटर बरेली के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। मेरु एन्क्लेव में ही एक विशिष्ट प्रीमियम आवासीय परिसर भी विकसित किया जा रहा है। इसमें जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें