निरीक्षण में खराब पाई गई गुणवत्ता
शीशगढ़ कस्बे के उजैर अमजद, उमैर अहमद, बबलू भाई, जलीश भाई ,अरशद, इमरान , नईम अहमद, अयान आदि लोगों का कहना है कि यदि सड़क इसी तरह बनी तो कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी। लोगों ने सड़क निर्माण की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है। लोगों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के जेई प्रेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। मौके पर पैचिंग कार्य की गुणवत्ता खराब पाई गई जिसको दोबारा सही करने के लिए ठेकेदार से कहा गया।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भगत सिंह ने बताया कि तापमान कम होने की बजह से कोलतार बजरी पर चिपक नहीं पाया। पैचिंग के बाद वाहन गुजरने लगे जिससे बजरी छूट गई है। अब ठेकेदार को दिन में काम करने के लिए कहा है। रविवार से दिन में काम किया जाएगा।