फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी बजरी, लोगों ने वीडियो बनाकर गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Sat, 28 Nov 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)

सार

बरेली में शीशगढ़ नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर 41 लाख रुपये से पैचिंग कार्य कराया जा रहा है, लेकिन सड़क बनने के बाद ही बजरी उखड़ने लगी है। कस्बे के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की नगर पंचायत शीशगढ़ के मुख्य मार्ग पर कराए जा रहे पैचिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। सड़क निर्माण के बाद कस्बे के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें पैर मारते ही बजरी उखड़ती हुई दिख रही है। लोगों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन




लोगों का कहना है कि सड़क पर केवल काली बजरी डाली गई है। कोलतार आदि नहीं है, जिससे बजरी पैर लगते ही उखड़ रही है। यह भी कहा गया है कि सड़क को मिट्टी के ऊपर से ही डाल दिया गया है, जबकि पहले सफाई के बाद काम किया जाता था। बताया कि सड़क निर्माण का ठेका 41 लाख रुपये का हुआ था। यह मार्ग नगर पंचायत का मुख्य मार्ग है, जो नैनीताल को जोड़ता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निरीक्षण में खराब पाई गई गुणवत्ता 
शीशगढ़ कस्बे के उजैर अमजद, उमैर अहमद, बबलू भाई, जलीश भाई ,अरशद, इमरान , नईम अहमद, अयान आदि लोगों का कहना है कि यदि सड़क इसी तरह बनी तो कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी। लोगों ने सड़क निर्माण की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है। लोगों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के जेई प्रेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। मौके पर पैचिंग कार्य की गुणवत्ता खराब पाई गई जिसको दोबारा सही करने के लिए ठेकेदार से कहा गया। 

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भगत सिंह ने बताया कि तापमान कम होने की बजह से कोलतार बजरी पर चिपक नहीं पाया। पैचिंग के बाद वाहन गुजरने लगे जिससे बजरी छूट गई है। अब ठेकेदार को दिन में काम करने के लिए कहा है। रविवार से दिन में काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें