फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीट पकाने के विरोध पर दादा की हत्या, पोते ने हाथों से दबाया गला, शव घसीटकर गड्ढे में डाला

Thu, 03 Oct 2024 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट इलाके में मढ़ी पर रहने वाले सेना के रिटायर्ड माली द्वारिका प्रसाद की हत्या उनके पोते प्रशांत ने की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीओ प्रथम ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
आरोपी प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में 28 सितंबर की रात मढ़ी पर रहने वाले सेना के रिटायर्ड माली द्वारिका प्रसाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे हरपाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि द्वारिका प्रसाद की हत्या उनके पोते ने की थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। सीओ प्रथम ने बताया कि द्वारिका प्रसाद की हत्या के मामले में जांच पड़ताल के बाद उनके पोते प्रशांत कश्यप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सुल्फा का नशा करता था। अक्सर मढ़ी पर ही मीट पकाता था। उसके दादा विरोध करते थे। 

बरेली में ब्लास्ट: दो दिन से घर ला रहे थे मौत का बारूद, जिम्मेदारों की अनदेखी फट पड़ी; ऐसे सुखाते थे पटाखे
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गड्ढे में छिपाया था शव 
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन प्रशांत नशे में था। उसने मढ़ी पर मीट पकाया था। उसके दादा ने विरोध किया। उसने नशे की हालत में हाथों से दादा का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने दादा का शव घसीटकर मढ़ी के पीछे गड्ढे में डाल दिया। घरवालों को शक न हो, इसलिए वह दादा को ढूंढने का नाटक करता रहा।

सीओ प्रथम ने बताया कि जांच पड़ताल में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर गांव नवीनगर से आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। उधर, पुलिस ने जब हत्याकांड में खुलासा किया तो आरोपी प्रशांत के घरवाले हैरान रह गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें