फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रापं सचिव ने जमा किए गबन के 3.37 लाख, मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ब्योधन खुर्द में विकास कार्यों के नाम पर प्रधान-सचिव ने 6.75 लाख रुपये का गबन कर लिया। जांच में इसकी पुष्टि हुई। डीपीआरओ के आदेश पर पंचायत सचिव सचिन कुमार गंगवार ने अपने हिस्से की आधी धनराशि 3.37 लाख रुपये ग्राम निधि खाते में जमा की है। इस घपलेबाजी में डीपीआरओ ने सचिव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही, उसकी वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए अस्थायी रूप से रोक दी है। उधर, पूर्व प्रधान ने भी अपने हिस्से की कुछ धनराशि जमा की है।
विज्ञापन

गांव के विकास कार्यों में घपले के संबंध में लोक सभा सचिवालय के धनंजय शर्मा ने ई-मेल कर डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने 27 मार्च को डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ ने पंचायत निदेशक उद्योग से जांच कराई, जिसमें गबन की पुष्टि हुई। इस पर डीपीआरओ ने निवर्तमान प्रधान सुखदेई और सचिव सचिन कुमार गंगवार को नोटिस जारी किया था। साथ ही गबन की धनराशि ग्राम निधि के खाते में जमा कर उसकी रसीद कार्यालय में जमा करने के निर्देश थे।
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि प्रकरण में पूर्व प्रधान सुखदेई ने अब तक 56,500 रुपये ग्राम निधि खाते में जमा किया है। साथ ही, एडीओ पंचायत को विश्वास दिलाया है कि वह एक सप्ताह के अंदर बाकी रकम भी जमा कर देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें