फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक (यूजी) के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से कराई जाएंगी। एक दिन पूर्व मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी विषय परिवर्तन, बैक, फॉर्म नहीं भर पाने, प्रवेशपत्र में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं को लेकर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक भटकते रहे।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी समस्याएं लेकर पहुंचे। कई विद्यार्थी ऐसे भी रहे, जिनका कहना था कि कॉलेज स्तर से उनके परीक्षा फॉर्म विवि में अग्रसारित ही नहीं किए गए। इस पर विवि प्रशासन ने कॉलेज से संपर्क करने के लिए कहा। सबसे अधिक संख्या विषय परिवर्तन व परीक्षा फॉर्म भरने वालों की रही।
इनसे प्रार्थना पत्र लेने के बाद विवि की ओर से समाधान का आश्वासन दिया गया। इनमें भी उन परीक्षार्थियों को खासी दिक्कत हुई, जो मुरादाबाद मंडल व अन्य जिलों से आए। विद्यार्थियों की समस्या का समाधान कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में छात्रनेता भी जुटे रहे।
विज्ञापन


प्रवेशपत्र में दिख रही गलत तारीख
छात्र संगठन से जुड़े रवि पंडित के अनुसार सोमवार को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र में एक ही परीक्षा दो अलग-अलग तिथि को दिख रही है। ऐसे में कॉलेज स्तर से संपर्क करने पर भी निस्तारण नहीं हो सका।

काफी संख्या में विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म नहीं जमा कर सके। कुछ विद्यार्थियों के कॉलेज से फॉर्म अग्रसारित नहीं किए गए हैं। फॉर्म नहीं भर पाने का प्रार्थना पत्र लेकर भी विद्यार्थी आ रहे हैं। इन सभी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। - प्रो. आलोक श्रीवास्तव, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें