फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दाखिला कर हड़प ली छात्रवृत्ति

Sun, 31 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोकस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज पर फर्जी दाखिला लेकर दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने और शिकायत पर दलित विकलांग छात्र को मारपीट कर बेइज्जत कर कॉलेज से भगा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुदकमा एसीजेएम द्वादश कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। 
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी गली नंबर नौ बरेली निवासी दलित विकलांग सुरेंद्र पाल ने थाने में सुनवाई न होने पर कुछ माह पहले एसीजेएम द्वादश शक्ति सिंह के कोर्ट में इश्तगासा दायर किया था। सुरेंद्र का दावा है कि कि उसने फोकस इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ाई करना तो दूर एडमीशन तक नहीं लिया। वर्ष 2012 में उसने बीएससी (पीसीएम) बरेली कॉलेज से और 2014 में ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के सुखदेई स्मारक महाविद्यालय रतुपुरा से बीएड किया है। बावजूद इसके फोकस कॉलेज प्रबंधन ने उसका फर्जी दाखिला दर्शाकर उप्र सरकार के खाते से दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति उसके नाम से निकालकर हड़प ली। जानकारी होने पर छह माह पहले वह फोकस कॉलेज गया तो प्रबंधन और स्टाफ ने दलित विकलांग होते हुए भी उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से बेइज्जत कर धक्के मारकर भगा दिया। एसीजेएम द्वादश शक्ति सिंह के आदेश पर थाने में आईपीसी की दफा 420, 323 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें