जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में मुनाजिर, नितेश और कुशल शीर्ष तीन में रहे
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर-17 बालक वर्ग की लंबीकूद में गोविंद पाल प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय और सुनील बाबू तृतीय रहे। गोला फेंक में आयुष रावत, सुमित कुमार और अभिषेक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में मुनाजिर, नितेश और कुशल कुमार गंगवार तथा 1500 मीटर दौड़ में मो. आमिर, शरदवीर और विकास शीर्ष तीन में रहे।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग की लंबीकूद में मंतशा, रेनू और स्वाति शीर्ष तीन में रहीं। चक्का फेंक में लता, खुशी श्रीवास्तव और नेहा दिवाकर तथा गोला फेंक में दर्शिका मिश्रा, नंदनी और वंदना तथा भाला फेंक में चांदनी, हेमवती और संजना ने शीर्ष स्थान हासिल किए। 800 मीटर दौड़ में राधा, मुस्कान यादव और संगीता तथा 1500 मीटर दौड़ में राधा, नीरज और साक्षी क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग की लंबीकूद में मो. जुनैद खान, वरुण सिंह और मो. ताजिल, चक्का फेंक में आदित्य सिंह, अमन और शिवम तथा गोला फेंक में अमन, आकाश और निखिल ने बेहतर प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में मो. युसुफ, फैजान और सूरज पाल तथा 1500 मीटर दौड़ में मो. युसुफ, सूरजपाल और शिवम शीर्ष तीन में रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग की लंबीकूद में हुसैन बी, अंशु और खुशबू, गोला फेंक में प्रीति, गुलनाज फातिमा और शोभा तथा भाला फेंक में नीलम यादव, शोभा और जिज्ञासा प्रकाश ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी, अंशु और गुलनाज फातिमा तथा 1500 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी, काजल और रजनी आगे रहीं।
अंडर-14 बालक वर्ग की लंबीकूद में समरजीत यादव, अल्तमश और धनंजय सिंह, चक्का फेंक में मिलन शर्मा, अनिल और शनि तथा गोला फेंक में मिलन शर्मा, मो. कैफ और ऋषभ यादव शीर्ष तीन स्थान पर रहे। वहीं 600 मीटर दौड़ में हर्ष कठेरिया, दीपक और शिवम ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबीकूद में ऋषिका, पिंकी और आयुषी शर्मा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं चक्का फेंक में पिंकी, अर्पिता और आकांक्षा गंगवार तथा गोला फेंक में चाहत शर्मा, कुमकुम एवं अंकिता गंगवार ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में शाहे उस्मम, रितिका और मोनिका यादव तथा 200 मीटर दौड़ में आयुषी शर्मा पहले, गुंजन दूसरे और शाहे उस्मम तीसरे स्थान पर रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के दौरान जसवंत सिंह, ओमप्रकाश राय, निर्भय सिंह गुर्जर, विकास शर्मा, डॉ. लोकेश चंद, डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य, डॉ. रामश्री गंगवार, डॉ. गुड्डी पाल, डॉ. दीपाली बुधोरिया समेत निर्णायक के रूप में अजय कश्यप, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, राजू रजा, गजेंद्र तोमर और राजेश शामिल रहे। मंडलीय क्रीडा सचिव नईम अहमद ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो 21 और 22 अक्तूबर को बरेली में ही आयोजित की जाएंगी।
सिंथेटिक ट्रैक के पास जलभराव
प्रतियोगिता के दौरान सिंथेटिक ट्रैक के पास में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रही। इसके कारण खिलाड़ियों को कई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ा। ट्रैक पर दौड़ते समय खिलाड़ियों को सावधानी बरतनी पड़ी।