फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा-आर्गेनिक खेती की ओर जाना ही होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी बीमारियों से दूर हो सके

Mon, 18 Jan 2021 10:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमें आर्गेनिक खेती की ओर जाना ही होगा। रासायनिक खाद के इस्तेमाल से हमने उत्पादन में बढ़ोतरी तो कर ली मगर बदले में हमें कैंसर जैसी बीमारियां भी मिलीं। अब लोगों को जैविक खेती की ओर लौटना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी बीमारियों से दूर हो सके। यह कहना है राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का। वे सोमवार को शाहजहांपुर में विनोबा सेवा आश्रम की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन


सोमवार पूर्वाह्न 11:20 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का काफिला शाहजहांपुर के बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले मॉडल गोशाला में गो दर्शन किए। यहां पर वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि को देखा। आश्रम में स्थापित त्रिमाता यानी जननी माता, गो माता और धरती माता सदन के दर्शन किए। 

उन्होंने महिला किसानों से सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं के सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से इनकार करने पर नाराजगी जताते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह से आयुष्मान कार्ड, आवास और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। विनोबा सेवा आश्रम संस्थापक रमेश भइया, विमला बहन ने उन्हें आश्रम में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य समारोह में उन्होंने कहा कि विनोबा भावे की सेवा भावना से सभी को सीख लेनी चाहिए। उनके पिता ने भी विनोबा भावे के भू-दान आंदोलन से प्रेरित होकर एक एकड़ भूमि का दान किया था। वर्तमान में विनोबा सेवा आश्रम में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को आश्रय मिल रहा है। गोवंशीय पशुओं के गोबर से खाद बनाकर जैविक खेती के जरिये बीमारी मुक्त समाज की स्थापना हो सकती है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न एनजीओ से सेवा कार्य के जरिये समाज में बदलाव का आह्वान किया। समारोह के बाद उन्होंने प्रगतिशील किसानों और टीबी ग्रस्त बच्चों, उन्हें गोद लेने वाले समाजसेवियों-अधिकारियों और शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में काम करने वाले एनजीओ सदस्यों से बात की। प्रशासनिक अधिकारियों से भी जिले में चल रही सरकार की योजनाओं की प्रगति जानी। वे शाम लगभग 4:45 बजे कार से वापस लखनऊ चली गईं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें