क्रॉस मैच से चढ़ता है खून, निजी अस्पताल की भूमिका पर सवाल
विशेषज्ञ डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक नियमानुसार किसी मरीज के परिजन या किसी अस्पताल द्वारा रक्त ग्रुप बताने पर सीधे वही ग्रुप नहीं चढ़ाया जाता। संबंधित अस्पताल में क्रॉस मैच के बाद ही रक्त चढ़ता है। जिस अस्पताल में खून चढ़ा था, वहां के स्टाफ से भी चूक हुई है। आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. जेपी सेठी के मुताबिक बी निगेटिव और बी पॉजिटिव में ब्लड ग्रुप बी होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होती।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पैथोलॉजी के डॉक्टर, स्टाफ से जवाब लिया जाएगा। अगर गलत रिपोर्ट देने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई होगी।