फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों को शीघ्र मुआवजा दे सरकार

Tue, 12 Sep 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के बैनर तले प्रदेश महासचिव सरदार सतिंदर सिंह घुम्मन ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं के संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरदार सतिंदर सिंह घुम्मन ने कहा कि बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान को लेकर सरकार 30000 रुपये का मुआवजा शीघ्र प्रदान करें। बाढ़ के दौरान किसानों के नलकूपों को दूसरी जगह स्थानांतरण कर निशुल्क कनेक्शन प्रदान करें। गन्ना रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इसके बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम राजेश चंद्रा की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुरजंट सिंह सन्नी, अविनूर सिंह घुम्मन, केतन गंगवार, कौशल कुमार, दीपक गंगवार, मनोज कुमार, रमनदीप सिंह, शमशेर, हरजिंदर सिंह, सेवा सिंह पंडित रोहित शर्मा, सिमरन सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 2 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें