फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आश्वासन के बाद भाकियू का धरना 25 तक स्थगित

Tue, 12 Sep 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार काके 11 बजे भाकियू कार्यकर्ता 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद शाम चार बजे कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री ज्ञापन अधिशासी ओपी पाल को सौंपा। ज्ञापन में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली और ट्रांसफार्मरों का उच्चीकरण, जर्जर तारों को बदलने सहित अन्य मांगे शामिल रही। अधिशासी अभियंता ने ज्ञापन में शामिल अधिकांश समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपना धरना 25 सितंबर तक स्थगित कर दिया। इस दौरान शिशुपाल सिंह, ओमशंकर सक्सेना, पंकज शर्मा, ढाकन लाल गंगवार, ऊदल सिंह वर्मा, बसंत कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें