फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली पर अलर्ट रहेंगी सरकारी एंबुलेंस, अवकाश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर दुर्घटना, झुलसने, स्वास्थ्य कारणों से हालत गंभीर हो तो तत्काल 102, 108 एंबुलेंस को कॉल करें। पंच दीपोत्सव पर्व पर एंबुलेंस सेवा अलर्ट रहेगी। सभी ईएमओ, चालक के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, बिना अनुमति अवकाश लेने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 के प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी के मुताबिक दिवाली पर मरीजों को एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 102 की 43 और 108 सेवा की 43 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे हॉटस्पॉट पर तैनात रहेंगी। एंबुलेंसों में सभी दवाएं हैं। पुलिस व प्रशासन के सहयोग से एंबुलेंसों के लिए हॉटस्पॉट तैयार किए गए हैं। ताकि पीड़ित या मरीज तक पहुंचने में वक्त न लगे। पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर, रोड एक्सीडेंट, अन्य किसी दुर्घटना, दिल का दौरा पड़ने पर, तेज पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने, बेहोशी होने पर, बुखार, कुत्ता, बंदर अन्य जानवरों के काटने पर, कहीं आग लगी हो और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस की आवश्यक्ता हो तो कॉल कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें