फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली में हवाई जहाज से उतरे और बरेली की बस में लुट गए

सार

बरेली में मुंबई से लौट रहे गौतम दास रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सामान लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजन कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। लखनऊ के थाना कोतवाली की कृष्ण नगर कॉलोनी निवासी गौतम दास मुंबई से हवाई जहाज से दिल्ली उतरे और बरेली आते वक्त रोडवेज की बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। उनको नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया। सूचना पर लखनऊ से परिवार के लोग आए और उन्हें साथ ले गए।
विज्ञापन

गौतमदास के परिजनों ने जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में बताया कि वह मुंबई में काम करते हैं। गौतम बुधवार को विमान से दिल्ली आए थे। दिल्ली से वह बस से बरेली आ रहे थे और यहां से उन्हें लखनऊ निकलना था। उनके पास लैपटॉप, दो मोबाइल, सोने की चेन और कुछ नकदी थी। अस्पताल में होश आने पर गौतमदास ने बताया कि बस में कुछ लोगों ने उससे दोस्ती की और खाने-पीने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके कुछ देर बाद वह बेसुध हो गए।
बस स्टाफ ने उन्हें सेटेलाइट चौकी के पास उतार दिया। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने उन्हें सेटेलाइट चौकी के पास पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन शाम के समय गौतम को अपने साथ लखनऊ ले गए। उन्होंने बताया कि वह वापस आएंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें