फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरखपुर जोन ने बरेली को दी मात

Mon, 20 Jul 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर सोमवार को 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन गोरखपुर जोन की टीम ने बरेली जोन को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

पहले दिन पुरुष वर्ग में कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वाराणसी जोन ने लखनऊ जोन को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में मेरठ जोन ने आगरा जोन को 6-0 से हराया। तीसरे मैच में पीएसी पूर्वी जोन ने पीएसी मध्य जोन पर 2-0 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में गोरखपुर जोन ने बरेली जोन को 2-0 से शिकस्त दी। पांचवें मैच में लखनऊ जोन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन को 2-1 से हराया।
महिला वर्ग के पहले मैच में कानपुर जोन ने प्रयागराज जोन की टीम को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में मेरठ जोन ने आगरा जोन को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कई टीमें नहीं ले सकीं हिस्सा
इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में छह जोन की टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग में रेडियो जोन, प्रशिक्षण जोन एवं जीआरपी जोन तथा महिला वर्ग में लखनऊ जोन एवं वाराणसी जोन की टीमें किसी कारण से भाग नहीं ले सकीं।

एसएसपी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतियोगिता का उद्घाटन सबुह नौ बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फुटबॉल को किक मारकर किया। समारोह के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर, एएसपी शिवम आशुतोष, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ द्वितीय नितिन कुमार, सीओ यातायात अंजनी कुमार तिवारी, सहायक सेनानायक एवं पीएसी पश्चिमी जोन टीम मैनेजर सत्यप्रकाश शर्मा, सहायक सेनानायक एवं पीएसी पूर्वी जोन टीम मैनेजर अंशुका जैन, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी, हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें