फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: संयुक्त सर्वे पूरा, 68 गांवों में जल्द कैपिटल थ्री-डी घोषित होगी भूमि

Wed, 05 Aug 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली होकर गोरखपुर-शामली के बीच प्रस्तावित प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के लिए नवाबगंज और बहेड़ी तहसीलों के 68 गांवों समेत बरेली से लखीमपुर तक भूमि का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), राजस्व, वन विभाग ने संयुक्त सर्वे पूरा कर लिया है। अब यहां भूमि को कैपिटल थ्री-डी घोषित कर जल्द भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भूमि अध्यापित अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजर रहा है वहां जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। बरेली से लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई की बरेली शाखा कराएगी। इनमें नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 17 गांवों के साथ पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण शामिल है, जबकि 51 गांवों में निर्माण का जिम्मा एनएचएआई मुरादाबाद शाखा को दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त सर्वे समेत सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। बहेड़ी के गांवों में एनएचएआई की मुरादाबाद शाखा ने संयुक्त सर्वे कराया है। उनका दावा है कि कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बरेली में विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को जबकि पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में संबंधित एसडीएम को भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों की आपत्तियाें के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इस साल के अंत तक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो जाएगा।



मानसून ने रोकी रिंग रोड और बरेली-मथुरा हाईवे के काम की रफ्तार
बरेली। झुमका तिराहा से रजऊ परसपुर तक बनाए जा रहे 29 किलोमीटर के रिंग रोड के काम की गति धीमी हो गई है। इसके अलावा मानसून के कारण इन दिनों बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी सुस्त हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि जिले में फिलहाल इन दो बड़ी परियोजनाओं पर ही काम चल रहा है। मानसून के कारण मिट्टी समेत अन्य कार्य रोक दिए गए हैं। फिलहाल पूरा ध्यान सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर है। संवाद


वर्जन :
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए संयुक्त सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। भूमि को कैपिटल थ्री-डी घोषित करने के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। भूमि अध्यापित अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। साल के अंत तक एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाएगा। एनएचएआई बरेली शाखा लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी।- अश्वनी चौहान, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें