फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज में गोरखपुर मॉडल अपनाएं, छोटी दुकानों पर रिक्शों से सामान पहुंचाएं

विज्ञापन
श्यामगंज में सामान की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीजी को दिया ज्ञापन, वाहनों में पंक्चर कराना बंद करे पुलिस

बरेली। संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कई समस्याओं के समाधान के लिए एडीजी जोन से उनके दफ्तर में मुलाकात की। उनसे श्यामगंज बाजार में गोरखपुर मॉडल अपनाने समेत कई बिंदुओं पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एडीजी अविनाश चंद्र को बताया कि श्यामगंज बाजार में भीड़ कम करने के लिए गोरखपुर मॉडल अपनाया जाए। इसमें केवल थोक दुकानों पर सीमित माल रखा जाए जो कि रोजमर्रा की जरूरत से संबंधित हो। संबंधित दुकानों के नंबर जारी कर दिए जाएं। छोटे व्यापारी इन पर कॉल करके अपने माल की डिटेल नोट करा दें और बड़े व्यापारी इसे ठेलों पर मोहल्लों की दुकानों पर भिजवा दें। इससे भीड़ नहीं लगेगी। आम खरीददार थोक बाजार में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए जाएं। व्यापारियों ने पुलिस के वाहनों में सूजा भोंकने पर भी एतराज जताया। कहा कि इससे जनता और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इन दिनों पंक्चर जोड़ने की दुकानें भी बंद हैं, इसलिए इस तरह की कार्रवाई के अलावा चाहें तो चालान कर दिए जाएं।
मुलाकात करने वालों में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, विशाल महरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, अमित भारद्वाज, दीपक द्विवेदी, जतिन, जीतू देवल आदि शामिल थे। एडीजी ने मौके पर ही एसएसपी को कॉल करके इन बिंदुओं पर बात की। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि व्यापारियों का किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि अगर किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेताओं से कहा कि आप भी व्यापारियों को लॉकडाउन पालन करने की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें