फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार युवकों ने शराब की दुकान के सेल्समैन को पीटा, सिर पर मारी बोतल, गंभीर रूप से घायल

Thu, 25 Dec 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने बुधवार रात शराब की दुकान पर बवाल कर दिया। सेल्समैन को पीटा। उसके सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, जिससे सेल्समैन घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर इलाके में युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद शराब दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन के सिर पर बोतल से प्रहार कर दिया, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी नितिश कुमार ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि वह सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप नंबर एक पर सेल्समैन हैं। उनके साथ कर्मचारी जयवीर और राजेश भी बुधवार रात शराब बेच रहे थे। शराब बेचने के दौरान दो अज्ञात युवक कहासुनी करने लगे। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। 

चारों युवकों ने मिलकर सेल्समैन नितीश की पिटाई कर दी। एक युवक ने दुकान से शराब की बोतल उठाकर जयवीर के सिर पर मार दी, जिससे जयवीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसी फुटेज के जरिये बदमाशों को चिन्हित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें