गोलीकांड के सूत्रधार संजय पर पहले ही हो चुकी कार्रवाई
संजय नगर निवासी संजय राना को पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का सूत्रधार माना जाता है। इस कांड में करीब 45 मिनट तक फायरिंग हुई थी। इसके वीडियो देशभर में वायरल हुए थे। तत्कालीन एसएसपी सुशील घुले का इसी वजह से तबादला हो गया था। राजीव राना के बाद अब संजय पर कार्रवाई की गई है। भीषण गोलीकांड में पुलिस राजीव व संजय समेत अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही कर चुकी है। संजय राना भी जमानत के बाद पुलिस के रडार पर है।
एक अन्य सपा नेता भी पुलिस के रडार पर
सूत्रों की मानें तो अविनाश मिश्रा का समर्थन कर रहे और कैंट क्षेत्र से टिकट की जुगत में लगे एक अन्य सपा नेता पर भी अफसरों की नजर है। उस नेता पर भी जल्द ही पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर सकती है। कुछ दिन पहले सपा के ही एक नेता को पिटवाने के मामले में भी अविनाश के साथ उस नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि अविनाश मिश्रा व संजय राना के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अलग-अलग तरह के अपराध में सक्रिय हैं। इसलिए दोनों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। इनकी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।