गृह स्वामनी चोरों द्वारा बिखरा सामान
भुता। बुधवार रात एक किसान के घर के दीवार में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने थाना भुता में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार रात ग्राम रुपियापुर निवासी आदिवा के घर की पीछे से दीवार काट कर चोर अंदर आ गए। घर के भीतर से मांग पट्टी, एक बेसर, एक जोड़ा सोने के झाले, एक पेंडल, चार जोड़ी पायल, नकदी सहित लाखों के सामान ले गए। आबिदा ने बताया कि वह अपने मायके अपनी दादी के इंतकाल में गई हुई थी। उसका पति खेतों पर फसल की पशुओ से रखवाली के लिए चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र में चोर लगातार चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं। इधर, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि शीघ्र चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। संवाद